1. कंटेंट
  2. नेविगेशन
  3. और जानकारी
  4. मेटानेविगेशन
  5. खोजें
  6. 30 भाषाओं से चुनें


 

 | 09.02.2010 | 15:00 UTC

यूरोपीय संसद ने किया भारी बहुमत से नए यूरोपीय आयोग का अनुमोदन

यूरोपीय संसद ने भारी बहुमत से नए यूरोपीय आयोग का अनुमोदन कर दिया है. भारी बहस के बाद संसद के 488 सदस्यों ने पुराने और नए आयोग प्रमुख खोज़े मानुएल बारोसो की टीम को मंज़ूरी दे दी. 137 सांसदों ने विरोध में मत दिया जबकि 72 तटस्थ रहे. आयोग में जर्मनी के प्रतिनिधि बाडेनवुरटेमबर्ग के निवर्तमान मुख्यमंत्री ग्युंटर ओएटिंगर हैं जो ऊर्जा के लिए ज़िम्मेदार होंगे. संसद ने यूरोपीय आयोग के साथ तय एक संधि की भी पुष्टि कर दी जिसमें संसद को कानून बनाने में अधिक अधिकार दिए गए हैं.



  • डॉयचे वेले बाहरी वेबसाइट की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.